Monday, 12 October 2026 Dhanbad, JH  |  25°C Overcast clouds
अमृत भारत के बाद एक और सौगात! धनबाद से साउथ इंडिया के लिए चल सकती है नई ट्रेन, कोयंबटूर जाना होगा आसान

अमृत भारत के बाद एक और सौगात! धनबाद से साउथ इंडिया के लिए चल सकती है नई ट्रेन, कोयंबटूर जाना होगा आसान

A
Administrator
Reporter
10 Jun 2026 42 views 2 min read
Helpful?
Listen
Advertisement

धनबाद: धनबाद–पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद अब दक्षिण भारत के लिए एक और साप्ताहिक ट्रेन चलने की संभावना है। धनबाद रेल मंडल ने धनबाद–अलेप्पी (अलप्पुझा) एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय के माध्यम से रेलवे बोर्ड को भेजा है।

रेल मंडल ने धनबाद से कटपाडी होते हुए अलेप्पी या कोयंबटूर तक क्लोन ट्रेन चलाने की अनुमति मांगी है। इस प्रस्ताव के मंजूर होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। यदि अनुमति मिलती है, तो दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों और विशेष रूप से वेल्लूर में इलाज कराने जाने वाले मरीजों को सप्ताह में एक अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

अलेप्पी एक्सप्रेस के समान मार्ग पर चलाने का प्रस्ताव

इससे पहले वर्ष 2023 में भी धनबाद रेल मंडल ने अलेप्पी एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद उसे मंजूरी नहीं मिल सकी। अब एक बार फिर मजबूत आधार और तर्कों के साथ यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।

रेल मंडल ने अनुरोध किया है कि क्लोन ट्रेन को अलेप्पी एक्सप्रेस के समान मार्ग और समान ठहराव वाले स्टेशनों पर संचालित करने की अनुमति दी जाए।

धनबाद मंडल के अनुसार, अलेप्पी एक्सप्रेस और साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस दोनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है तथा लंबी वेटिंग लिस्ट बनी रहती है। इसके कारण सामान्य यात्रियों के साथ-साथ वेल्लूर उपचार के लिए जाने वाले मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्लोन ट्रेन इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकती है।

प्रत्येक शनिवार धनबाद से चलाने की योजना

प्रस्तावित क्लोन ट्रेन को प्रत्येक शनिवार धनबाद से चलाने की योजना है। यह ट्रेन धनबाद से चलकर चंद्रपुरा, बोकारो और रांची होते हुए अलेप्पी या कोयंबटूर तक जाएगी।

वापसी में इस ट्रेन को मंगलवार को चलाया जा सकता है। हालांकि, इसके संचालन से संबंधित अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।

जून माह तक अलेप्पी और अमृत भारत दोनों ट्रेनों में सीटें फुल

धनबाद–अलेप्पी एक्सप्रेस और धनबाद–पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस में जून माह तक सभी सीटें लगभग भर चुकी हैं। अलेप्पी एक्सप्रेस में स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक की सीटें बुक हो चुकी हैं, जबकि अमृत भारत एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है।

सीटों की अनुपलब्धता के कारण यात्रियों के साथ-साथ मरीजों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रस्तावित क्लोन ट्रेन सप्ताह में एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराकर यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बना सकती है।

Source: Dainik Jagran

Related News

धनबाद में त्योहारों का मौसम 2026: रौनक, खरीदारी, स्वादिष्ट व्यंजन और खुशियों का संगम
Dhanbad

धनबाद में त्योहारों का मौसम 2026: रौनक, खरीदारी, स्वादिष्ट व्यंजन और खुशियों का संगम

धनबाद: एक ऐसा शहर जहाँ कोयला, संस्कृति और रोज़मर्रा की ज़िंदगी एक साथ मिलती है
Dhanbad

धनबाद: एक ऐसा शहर जहाँ कोयला, संस्कृति और रोज़मर्रा की ज़िंदगी एक साथ मिलती है

धनबाद में दुर्गापूजा की तैयारियां तेज, आकर्षक थीम वाले पंडाल बन रहे आकर्षण का केंद्र
Dhanbad

धनबाद में दुर्गापूजा की तैयारियां तेज, आकर्षक थीम वाले पंडाल बन रहे आकर्षण का केंद्र