Thursday, 11 June 2026 Dhanbad, JH  |  32°C Partly Cloudy
डेविन बना दुनिया का पहला AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर; वेबसाइट बनाने में सक्षम, बग से भी निपटेगा

डेविन बना दुनिया का पहला AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर; वेबसाइट बनाने में सक्षम, बग से भी निपटेगा

A
Administrator
Reporter
14 Mar 2024 0 views 1 min read
Helpful?
Listen
Advertisement
GRIT June 26

अमेरिका की स्टार्टअप कंपनी काग्निशन ने इसे लांच किया है। उसका दावा है कि यह दुनिया का पहला एआइ साफ्टवेयर इंजीनियर है। कंपनी ने इसे डेविन नाम दिया है। यह कामकाजी वेबसाइट और वीडियो बनाने के लिए कोड लिख सकता है। डेविन का निर्माण गिटहब माइक्रोसाफ्ट और ओपनएआइ द्वारा किया गया था। इन कंपनियों ने इसका निर्माण साफ्टवेयर डेवलपमेंट असिस्टेंट की तरह किया था।

जेएनएन, नई दिल्ली। क्या आपने डेविन का नाम सुना है? दरअसल, यह दुनिया का पहला एआइ साफ्टवेयर इंजीनियर है, जो वेबसाइट और वीडियो बना सकता है। यह कंप्यूटर बग (साफ्टवेयर या प्रोग्रामिंग की गलतियों) की पहचान कर सकता है और उसे ठीक भी कर सकता है। इसके माध्यम से बग को ठीक करने में समय की बचत होती है और प्रयास भी कम करना पड़ता है।

दुनिया का पहला एआइ साफ्टवेयर इंजीनियर है डेविड

अमेरिका की स्टार्टअप कंपनी काग्निशन ने इसे लाॉंच किया है। उसका दावा है कि यह दुनिया का पहला एआइ साफ्टवेयर इंजीनियर है। कंपनी ने इसे डेविन नाम दिया है। यह कामकाजी वेबसाइट और वीडियो बनाने के लिए कोड लिख सकता है।

डेविन का निर्माण गिटहब, माइक्रोसाफ्ट और ओपनएआइ द्वारा किया गया था। हालांकि, इन कंपनियों ने इसका निर्माण साफ्टवेयर डेवलपमेंट असिस्टेंट की तरह किया था। यह एआइ साफ्टवेयर इंजीनियर एकल कमांड लेने और उसे एक कामकाजी वेबसाइट या साफ्टवेयर प्रोग्राम में बदल सकता है।

पूरी परियोजना को अपने हाथ में ले सकता है सॉफ्टवेयर

डेविन का काम महज इतना नहीं है कि वह कोडिंग का सुझाव देता है और कुछ काम खुद पूरा कर लेता है। यह सॉफ्टवेयर की पूरी परियोजना को अपने हाथ में ले सकता है और उसे सफलतापूर्वक पूरा कर सकता है। यह खुद की कमांड लाइन, कोड एडिटर और ब्राउजर से लैस है। इसकी मदद से यह स्वतंत्र रूप से संचालित होता है।

Source: Jagran

Related News

क्या भारत को दुनिया के सबसे उन्नत "माइथोस" AI मॉडल का एक्सेस मिल गया है? जानिए कैसे 10 करोड़ लोगों का डेटा हो सकता है सुरक्षित
Science & Technology

क्या भारत को दुनिया के सबसे उन्नत "माइथोस" AI मॉडल का एक्सेस मिल गया है? जानिए कैसे 10 करोड़ लोगों का डेटा हो सकता है सुरक्षित

स्मार्टफोन ग्रीन लाइन समस्या
Science & Technology

स्मार्टफोन ग्रीन लाइन समस्या

50 सालों में सबसे लंबा होगा 2024 का पूर्ण सूर्य ग्रहण, अगले 100 वर्षों में नहीं होगा ऐसा, जानें इसकी खासियत
Science & Technology

50 सालों में सबसे लंबा होगा 2024 का पूर्ण सूर्य ग्रहण, अगले 100 वर्षों में नहीं होगा ऐसा, जानें इसकी खासियत